गर्भवती होने के लिए मुझे गर्भनिरोधक लेना कब बंद करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:55

अगर, आप संयुक्त गोली (कम्बाइंड पिल, संयुक्त मौखिक गर्भनिरोधन या सी.ओ.सी.) का सेवन बंद करना चाहती हैं, तो बेहतर है कि गोलियों का पूरा एक चक्र समाप्त हो जाने पर इसे बंद किया जाए।

आमतौर पर यही सलाह दी जाती है कि एक बार सामान्य माहवारी आ जाने के बाद ही गर्भाधान के प्रयास शुरु करने चाहिए। यह शिशु के जन्म की अनुमानित तिथि की गणना करने में मदद करता है, साथ ही आपको भी अपनी सेहत पर ध्यान देने का समय मिल जाता है। अगर आप माहवारी आने से पहले ही गर्भवती हो जाती हैं, तो आपके पहले अल्ट्रासाउंड स्कैन से आपको प्रसव की सटीक अनुमानित तिथि का पता चल सकता है।

गर्भनिरोधक गोली का सेवन बंद करने के तुरंत बाद ही आप गर्भवती हो जाएं, तो भी चिंता न करें। इससे आपकी गर्भावस्था या शिशु को नुकसान नहीं पहुंचेगा। अगर, गर्भनिरोधक गोली के सेवन के दौरान भी आप गर्भवती हो जाएं, तो भी गर्भावस्था या शिशु पर इसका असर नहीं पड़ता।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info